अमेरिकी नौसेना व्यापारिक तेल टैंकरों को सुरक्षा कवर देगी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध के बीच बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना अब व्यापारिक तेल टैंकरों को सुरक्षा कवर प्रदान करेगी, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के (Strait of Hormuz) को बंद करने की धमकी देने पर बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना व्यापारिक तेल टैंकरों को सुरक्षा कवर देंगे. जिससे दुनियाभर में होने वाली ऊर्जी की सप्लाई किसी भी तरह से बाधित नहीं होगी. इससे पहले ईरान की ओर से चेतावनी दी गई थी कि होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को निशाना बनाया जाएगा.

ईरानके साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इसको लेकर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा, अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिकी नौसेना टैंकरों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर देगी. उन्होंने आगे कहा, चाहें कुछ भी हो लेकिन अमेरिका इस बात का भरोसा दिलाता है कि दुनिया को ऊर्जा की आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलती रहेगी. उन्होंने यह भी आदेश दिया कि कमर्शियल जहाजों के लिए बीमा की सुविधा भी प्रदान करे, ताकि डरे हुए जहाज मालिकों को सुरक्षा का अहसास हो.

  • उन्होंने आगे कहा, ‘अगर जरूरी हुआ तो अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर देगी. चाहे कुछ भी हो जाए, संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व को ऊर्जा की सप्लाई सुनिश्चित करेगा.’ ट्रंप ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका की आर्थिक और सैन्य शक्ति पृथ्वी पर सबसे महान है, आगे और भी कदम उठाए जाएंगे. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button