
अमेरिका ने ज़मीनी हमला किया तो ये उनके लिए तबाही साबित होगा- ईरान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने अमेरिकी नौसेना पर हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत आईरिस देना पर हमले के लिए ‘समुद्र क्षेत्र में अत्याचार’ का आरोप लगाया
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि उनका देश अमेरिकी सैनिकों के ज़मीनी हमले का सामना करने के लिए तैयार है.
अमेरिकी ज़मीनी हमले के सवाल पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा, “हमें कोई डर नहीं है. हम तो उनका इंतज़ार कर रहे हैं.”
तेहरान से एनबीसी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में अराग़ची ने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि हम उनका मुक़ाबला कर सकते हैं, और ऐसा क़दम उनके लिए बहुत बड़ी तबाही साबित होगा.”
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध पूरे मध्य पूर्व में तेज़ी से फैलता जा रहा है.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी नौसेना पर हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत आईरिस देना पर हमले के लिए ‘समुद्र क्षेत्र में अत्याचार’ का आरोप लगाया. इस हमले में कम से कम 87 ईरानी मारे गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘मेरी बात लिखकर ले लो. अमेरिका को अपने किए पर ‘बुरी तरह पछताना’ पड़ेगा.’’

