ईरान के सर्वोच्च नेताओं की जानकारी देने पर अमेरिका देगा 1 करोड़ डॉलर

अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और उनसे जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने पर 1 करोड़ डॉलर तक इनाम देने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के तहत यह कदम उठाया गया है।

अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और उनसे जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने पर बड़ा इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस के तहत इन लोगों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले को अधिकतम एक करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। यह कदम ईरान की सैन्य और सुरक्षा संरचना से जुड़े नेटवर्क पर दबाव बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
अमेरिकी विदेश विभाग की डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस ने एक बैनर जारी कर उन लोगों की सूची सार्वजनिक की है जिनके बारे में जानकारी मांगी जा रही है। इस सूची में मोजतबा खामेनेई के अलावा उनके पिता के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का नाम भी शामिल है। अमेरिका का कहना है कि ये लोग ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी से जुड़े अहम फैसलों और गतिविधियों में भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button