
मिडिल ईस्ट में 16 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाएं स्थगित
सीबीएसई की ओर से मिडिल ईस्ट देशों में अब 16 मार्च से लेकर 10 अप्रैल 2026 होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। नई डेट्स का एलान बाद में किया जायेगा।
इजरायल, अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से मिडिल ईस्ट देशों में बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया गया है। बोर्ड की ओर से साझा की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक अब 16 मार्च से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया जा रहा हैयुद्ध के चलते बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। बोर्ड की ओर से पहले ही 1, 3, 5, 7 और 9 मार्च को भी नोटिफिकेशन जारी कर 16 मार्च तक की परीक्षाओं को स्थगित किया जा चुका था। अब 16 से 10 अप्रैल की बोर्ड परीक्षाओं को पोस्टपोंड किया गया है।
बोर्ड की ओर से अब युद्ध की स्थिति को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं की नई डेट्स के एलान बाद में किया जायेगा। सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं का ध्यानपूर्वक पालन करें।

