गोरखपुर में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या

पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. चौहान घटना के वक़्त मॉर्निंग वाक पर निकले थे.

गोरखपुर में आज उस समय सनसनी फैल गयी, जब चिलुआताल थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वाक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पार्षदने 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे लेकिन बच न सके. मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है.
चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया, पहले उनके सिर में गोली मारी गई, इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया. यही नहीं हमलावर कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद फरार हो गए. बदमाशों ने अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे.
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button