
देवरिया में प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती
एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने कहा कि प्रेमी के आने पर ही नीचे उतरेगी।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती मोबाइल के टावर पर चढ़ गयी और अपने प्रेमी का नाम लेकर जोर-जोर से आवाज लगाते हुए बुलाने लगी। लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द कर रही थी, जबप्रेमी पहले से ही शादी-शुदा है।
ग्रामीणों की सूचना पर बघौचघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने अपने ही गांव के रहने वाले आकाश कुशवाहा पुत्र परमहंस को बुलाने की मांग रखी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर बुलवाया। युवक के पहुंचने के बाद युवती टावर से नीचे उतर गई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया है और मामले में बातचीत कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

