सरकार ने पेट्रोल, डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी घटाई

सरकार ने पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क ₹13 से ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 से शून्य कर दिया है। मध्य पूर्व संघर्ष के कारण दुनिया भर में तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है

पेट्रोल और डीजल पर सरकार ने स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। रॉयटर्स के अनुसार, अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर की जगह घटकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दी गई है। देश में सरकार के इस कदम से पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा सरकार ने विमानन टरबाइन ईंधन (ETF) के लिए एक नया लेवी ढांचा भी पेश किया है। इन बदलावों के तहत, एटीएफ पर अब 50 रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया गया है, जिसकी आंशिक रूप से छूट के माध्यम से भरपाई की जाती है, जिससे विशिष्ट प्रावधानों के तहत प्रभावी शुल्क लगभग 29.5 रुपये प्रति लीटर हो जाता है।
सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने और खुद राजस्व का नुकसान सहने से अब इन कंपनियों का यह घाटा खत्म या काफी हद तक कम हो जाएगा। यानी इससे सीधे पेट्रोलियम कंपनी को फायदा होगा। ऐसे में अब कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाए बिना ही उन्हें राहत मिल गई है। जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल कीमते न तो घटेंगी न ही बढ़ेंगी।
मंत्रालय ने बताया कि ये शुल्क कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button