
यूपी में अप्रैल से 2.14% बढ़ कर आएगा बिजली बिल
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को अप्रैल से झटका लगेगा। फ्यूल सरचार्ज में 2.14% की बढ़ोतरी से करीब 142 करोड़ का बोझ बढ़ेगा।
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं की जेब फिर ढीली होने वाली है। अप्रैल में बिजली के बिल में 2.14 फीसदी जुड़कर आएगा। यानी, हर एक हजार रुपये के बिजली बिल में 21.4 रुपये अतिरिक्त जुड़कर आएंगे। पावर कार्पोरेशन ने अप्रैल महीने में वसूले जाने वाले ईंधन अधिभार शुल्क की दरें तय कर दी हैं।
मार्च में ईंधन अधिभार शुल्क की दरें नेगेटिव में थीं। इससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली थी। अब अप्रैल में फिर दरें धनात्मक हैं। ऐसे में बिल के अतिरिक्त उपभोक्ताओं से रकम की वसूली होगी। मार्च में ईंधन अधिभार शुल्क की दरें नेगेटिव में थीं। इससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली थी। अब अप्रैल में फिर दरें धनात्मक हैं। ऐसे में बिल के अतिरिक्त उपभोक्ताओं से रकम की वसूली होगी। पावर कार्पोरेशन ने पाया है कि अधिभार शुल्क के तौर पर अप्रैल में उपभोक्ताओं से 142 करोड़ रुपये की वसूली होनी है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने अधिभार गणना के फॉर्मुले पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की है। परिषद का कहना है कि वे इस ‘अनावश्यक आर्थिक बोझ’ के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

