अनीता आडवाणी की अपील हाई कोर्ट से खारिज:राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को शादी मानने से इनकार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनीता आडवाणी की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि दिवंगत स्टार राजेश खन्ना संग उनके रिश्ते को शादी के रूप में मान्यता दी जाए।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार, 1 अप्रैल को अनीता आडवाणी द्वारा दायर उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी के रूप में मान्यता देने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने राजेश खन्ना संग अनीता आडवाणी के रिश्ते को शादी मानने से इनकार कर दिया, और इससे डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को बड़ी राहत मिली है। मालूम हो कि अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि वह कई साल तक राजेश खन्ना की पार्टनर के रूप में रही थीं। इसी आधार पर उन्होंने काका (राजेश खन्ना) की प्रॉपर्टी में हिस्सा और उनके घर में रहने की मांग की थी। अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना के परिवार के बीच साल 2012 से ही कानूनी लड़ाई चल रही है। उन्होंने डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था। अनीता का आरोप था कि राजेश खन्ना की मौत के बाद उन्हें बंगले से जबरन बाहर निकाल दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button