गोरखपुर से अयोध्या, वाराणसी, बलिया के लिए जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

गोरखपुर से अयोध्या, वाराणसी, बलिया और सोनौली जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।

अयोध्या, बलिया, बनारस व सोनौली आदि रूटों पर सुविधा संपन्न इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। राप्तीनगर स्थित सेवा प्रबंधक कार्यालय में बस चालकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पुणे के विशेषज्ञ, चालकों को बस संचालन की बारीकियां समझा रहे हैं।
बसों के कागजात भी तैयार कर लिए गए हैं। चार्जिंग प्वाइंट भी लग गए हैं। परिवहन निगम ने उद्घाघन की योजना भी बनानी शुरू कर दी है। सभी इलेक्ट्रिक बसें राप्तीनगर डिपो में खड़ी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर परिक्षेत्र को प्रथम चरण में 20 नई इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इनमें से छह बसें गोरखपुर से वाराणसी के बीच चलेंगी। इनमें तीन बसें गाजीपुर मार्ग से और तीन बसें आजमगढ़ मार्ग से संचालित की जाएंगी। कुल 45 चालकों का प्रशिक्षण 22 अप्रैल तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button