ईरान-अमेरिका की 21 घंटे चली बातचीत बेनतीजा

होर्मुज खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर पेंच फंसा, ईरान बोला- ट्रम्प की शर्तें ज्यादा सख्त

पाकिस्तान की मध्यस्थता में चल रही अमेरिका-ईरान शांति वार्ता शनिवार (11 अप्रैल) को 21 घंटे की बातचीत के बाद भी बेनतीजा रही। वाशिंगटन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा कि यह “ईरान के लिए बुरी खबर” है और उनकी टीम “अंतिम और सर्वोत्तम प्रस्ताव” पेश करने के बाद वार्ता समाप्त कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच होर्मुज स्ट्रेट खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर पेंच फंसा है।
वेंस ने यह भी कहा कि किसी भी समझौते के लिए जरूरी है कि ईरान ये वादा करे कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। अमेरिका की शर्तें स्पष्ट थीं, लेकिन ईरान ने उन्हें नहीं माना।
वहीं, ईरान ने कहा कि अमेरिका की शर्तें जरूरत से ज्यादा सख्त थीं। इस वजह से समझौते का रास्ता नहीं निकल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button