गोरखपुर में दुकान के अंदर लड़की की लाश मिली

3 दिन से गोलघर के शॉप में बंद पड़ी थी बॉडी, बदबू आने पर पुलिस आई

गोरखपुर में बंद दुकान के अंदर 25 साल की युवती की सड़ी लाश मिली। बदबू आने पर आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया तो केबिन में युवती की लाश थी।
युवती की पहचान महराजगंज के पुरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के गंगोत्री यादव (25) के रूप में हुई। युवती गोलघर इलाके के जिला पंचायत भवन के पास YES XYZ नाम से दुकान चलाती थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या का मामला है या कुछ और।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button