लद्दाख में भड़की हिंसा, क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग

लेह में बंद और विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए. प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी. जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 15 दिन बाद अपना उपवास तोड़ते हुए युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की.

प्रदर्शनकारियों की 2 अहम मांगें हैं।
पहली- लद्दाख को दोबारा पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए और दूसरी- वहां पर संविधान की छठवीं अनुसूची लागू की जाए।
इसके अलावा प्रदर्शनकारी करगिल और लेह को लोकसभा सीट बनाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल यहां केवल एक ही लोकसभा सीट है।
अनुच्छेद 370 हटने से पहले लद्दाख में 4 विधानसभा सीटें थीं, लेकिन अब एक भी नहीं है। प्रदर्शनकारी इसे भी बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
सोनम वांगचुक जो लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे उन्होंने अपनी 15 दिन की भूख हड़ताल खत्म कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से हिंसा रोकने का आग्रह किया। वांगचुक ने कहा कि इससे मूल उद्देश्य को नुकसान पहुंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button