
अपना दल, बीएसपी के कई बड़े नेताओं ने जताया अखिलेश पर भरोसा शामिल हुए समाजवादी पार्टी में
लखनऊ में कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। शामिल होने वाले नेताओं में बीएसपी के पूर्व नेता भी शामिल हैं। अखिलेश ने पीडीए परिवार के और मजबूत होने की बात कही।
होम
राज्य
iPhone जीतोnew
एशिया कप
नवरात्रिnew
देश
क्रिकेट
मनोरंजन
बिजनेस
करियर
विदेश
वेब स्टोरी
धर्म
लाइफस्टाइल
लाइव स्कोर
ऑटो
बिहार चुनाव
राशिफल
Bigg Boss 19
Bihar Vidhan Sabha
ट्रेंडिंग खबरें
नई दिशाएं
मिडिल ईस्ट
प्रीडिक्टर
विधानसभा चुनाव
बोर्ड रिजल्ट्स 2025
गैजेट्स
खेल
मौसम
वीडियो
आपके लिए खास
वायरल
ओपिनियन
फोटो
क्राइम
Livemint
Hindustan Times
Healthshots
HT Auto
More
Hindi News
UP News
Akhilesh Yadav dealt a blow to BSP-Apna Dal, several leaders joined Samajwadi Party
अखिलेश यादव ने बसपा-अपना दल को दिया झटका, कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा
अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपना दल और बहुजन समाज पार्टी को झटका दिया। अपना दल और बसपा के कई नेता सपा में शामिल हो गए। अखिलेश यादव ने खुद इन नेताओं को पार्टी में शामिल किया। शामिल होने वालों में गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष और कोर्डिनेटर भी शामिल हैं।
Thu, 25 Sept 2025, 10:31:PM
Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
gogleNews
Share
अखिलेश यादव ने बसपा-अपना दल को दिया झटका, कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा
समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को झटका दिया। दोनों दलों के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए गुरुवार को शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह समेत कई नेता सपा में शामिल हो गए। गौतमबुद्धनगर के किसान नेता सुधीर चौहान, खजनी विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी विद्या सागर और बसपा के गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष व गोरखपुर मंडल के पूर्व कोआर्डिनेटर लालजी भारती समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। अखिलेश ने गुरुवार को इन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उम्मीद जताई कि इन साथियों के आने से पीडीए परिवार मजबूत होगा।
अखिलेश ने कहा कि नोएडा और आसपास किसानों की लड़ाई लड़ने वालों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को काफी बल मिलेगा। समाजवादी पार्टी का पीडीए परिवार बढ़ाने का प्रयास मजबूत होगा। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए संघर्ष कर रही है। उसमें सफलता मिलेगी।
सपा प्रमुख का कहना है कि जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी ही किसानों, मजदूरों, नौजवानों और पिछड़ों की सच्ची आवाज उठाती रही है। भाजपा सरकार ने पिछले नौ वर्षों में सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।

