गोरखपुर में क्लब संचालक के ठेकेदार बेटे ने फार्म हाउस में किया सुसाइड

गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव (40) ने शुक्रवार सुबह 10.15 बजे सुसाइड कर लिया। अम्बरीश सुबह 10 बजे फार्च्यूनर से कुसुमी जंगल स्थित फार्महाउस पहुंचे। मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए। अचानक गोली चलने की आवाज आई।
फार्महाउस के कर्मचारी दौड़कर पहुंचे तो अम्बरीश की मौत हो चुकी थी। खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी थी। उनके हाथ में पिस्टल थी। गोली उनके चेहरे पर लगी थी। उन्होंने सुसाइड क्यों किया? इसकी वजह से फिलहाल सामने नहीं आई है।
सूचना पर एसएसपी डॉ. कौष्तुभ पहुंचे। कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर फारेंसिक टीम भी पहुंच गई है। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं।
अम्बरीश श्रीवास्तव हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button