
डीपफेक वीडियो पर राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने लोगों को किया अलर्ट
राज्यसभा सांसद और इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। यह वीडियो डीपफेक हैं। इसमें लोगों को निवेश करने के बाद लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद और इन्फोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरमैन सुधा मूर्ति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि फ़ेक वीडियो में उनके चेहरे और आवाज़ का इस्तेमाल हो रहा है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं आपको ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहे नकली वीडियो के बारे में अलर्ट करना चाहती हूं, जो ग़लत तरीके से मेरी इमेज और आवाज़ का इस्तेमाल करके फाइनेंशियल स्कीम और इन्वेस्टउन्होंने कहा कि मैं कभी भी, कहीं भी इन्वेस्टमेंट के बारे में बात नहीं करूंगी।
उन्होंने कहा कि अगर आप मेरा चेहरा देखें या मेरी आवाज सुनें जो इन्वेस्टमेंट को प्रमोट कर रही हो, तो उस पर विश्वास न करें। यह आपकी मेहनत की कमाई है – कृपया ध्यान से सोचें, बैंक या भरोसेमंद सोर्स से वेरिफाई करें, और उसके बाद ही फैसला लें। मैं आपसे आग्रह करती हूँ कि जानकारी को ऑफिशियल चैनलों से वेरिफ़ाई करें और अगर आपको ऐसा कोई कंटेंट दिखे तो उसकी रिपोर्ट करें।”
जानी-मानी लेखिका, समाज सेविका सुधा मूर्ति के पति भारत के अरबपति सॉफ़्टवेयर कारोबारी एनआर नारायण मूर्ति हैं, और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनके दामाद हैं।

