560 दिन 400 फुट टावर से उतरे गुरजीत सिंह खालसा

43 साल के गुरजीत सिंह 12 अक्तूबर, 2024 से ही एक मोबाइल फ़ोन टावर पर बैठे थे और अब उन्हें नीचे उतार लिया गया है

पंजाब के समाना में पिछले 560 दिनों से 400 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर बैठकर विरोध कर रहे कार्यकर्ता गुरजीत सिंह खालसा आखिरकार शुक्रवार सुबह नीचे उतर आए। इसके साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर चल रहा उनका अनोखा आंदोलन समाप्त हो गया।
43 वर्षीय खालसा ने 12 अक्टूबर 2024 को पटियाला जिले के समाना क्षेत्र में स्थित टावर पर चढ़कर अपना प्रदर्शन शुरू किया था। उनकी मुख्य मांग गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों में कड़े कानूनी प्रावधान लागू करने की थी। उल्लेखनीय है कि उन्हें टावर पर रहने के दौरान रस्सियों के जरिए भोजन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जाता था।
‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ को पंजाब विधानसभा में 13 अप्रैल, 2026 को पारित किया गया और 17 अप्रैल को राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यह क़ानून बन गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button