प्रैक्टिकल नंबर ना भेजने पर, रायबरेली में इंटर कॉलेज के सभी स्टूटेंड फेल

रायबरेली के सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 हाईस्कूल छात्र स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए, क्योंकि उनके प्रयोगात्मक अंक बोर्ड को नहीं भेजे गए। स्कूल प्रबंधन ताला लगाकर फरार हो गया है।

रायबरेली के सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 हाईस्कूल छात्र स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए, क्योंकि उनके प्रयोगात्मक अंक बोर्ड को नहीं भेजे गए। बोर्ड ने छात्रों को अनुपस्थित या शून्य अंक मानते हुए बच्चों को असफल घोषित कर दिया। छात्रों और उनके अभिभावकों में भारी आक्रोश और निराशा का माहौल है। जबकि स्कूल प्रबंधन ताला लगाकर फरार हो गया है।
अभिभावकों ने मामले में स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। व्यवस्थापक मोहिनी त्रिवेदी ने बताया कि सभी छात्रों के अंक ग्रेड कैटेगरी में भेजे गए थे, बोर्ड अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button