
CBSE ने माना OSM से कॉपी जांचने में ‘गलती’ हो सकती है
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग की तारीखें और गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. बोर्ड ने कहा कि जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. CBSE ने कबूला कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के तहत कॉपियों की जांच में गलती की संभावना हो सकती है. हालांकि, एक दिन पहले ही बोर्ड ने OSM का बचाव करते हुए दावा किया था कि इससे बिना गलती के साथ कॉपियां चेक हो सकेंगी. अब बोर्ड ने साफ किया कि अगर कॉपियां जांचने में कोई गलती पाई जाती है, तो उसे सुधार दिया जाएगा.
सीबीएसई ने पुनर्मूल्यांकन (re-evaluate) के लिए वसूली जाने वाली फीस भी कम कर दी है. जांच (Validation) की फीस 500 रुपये से घटाकर 100 कर दी है. पूरे पेपर की जांच की फीस 700 से घटाकर 100 की गई है. प्रति प्रश्न के लिए अब 25 रुपये वूसले जाएंगे.

