मस्क ने ओपनएआई पर किया मुक़दमा, हर्जाने में मांग रहे 12 लाख करोड़

एलन मस्क ने OpenAI और Microsoft पर 134 अरब डॉलर का मुकदमा कर दिया है। मस्क का दावा है कि OpenAI ने उन्हें धोखा दिया है।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने OpenAI और Microsoft से 79 बिलियन डॉलर यानी कि करीब 67 लाख करोड़ रुपये से लेकर 134 बिलियन डॉलर यानी कि करीब 1.14 करोड़ करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है। मस्क ने इन दोनों कंपनियों पर मुकदमा करते हुए कहा है कि OpenAI ने उन्हें धोखा दिया है और गैर-लाभकारी रहने के अपने मिशन को छोड़ दिया है।

मस्क ने आरोप लगाया था कि एआई को दुनियाभर में पहुंचाने का वादा करने वाली इस कंपनी के अधिकारियों ने न सिर्फ मस्क को अंधेरे में रखा, बल्कि ओपनएआई के असल गैर-लाभकारी मिशन रहने के मकसद के साथ भी दगाबाजी की और इसे लाभ के लिए चलाना शुरू कर दिया।

ओपनएआई ने अपना जबरदस्त आईपीओ शेयर बाजार में लाने की तैयारी कर ली थी। ऐसे में अगर एलन मस्क इस केस को जीत लेते हैं तो ओपनएआई, इसके संस्थापक ऑल्टमैन और प्रमुख ग्रेग ब्रॉकमैन को अपने पद तक गंवाने पड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button