
अमेरिका-ईरान के हमले में गुजरात का जहाज डूबा, एक भारतीय की मौत
अमेरिका और ईरान की नौसेनाओं के बीच क्रॉस फायरिंग से गुजरात का एक मालवाहक जहाज ('MSV AL FAIZE NOORE SULEMANI-I') डूब गया।
ईरान और अमेरिका की नेवी के बीच बीती रात हॉर्मुज स्ट्रेट में हुई फायरिंग की चपेट में गुजरात का एक मालवाहक जहाज डूब गया। यह जहाज गुजरात के द्वारका जिले के सलाया का था।
हादसे में जहाज के इंजन रूम में काम कर रहे अल्ताफ तालब केर नाम के भारतीय क्रू की मौत हो गई, जबकि बाकी 17 क्रू को बचा लिया गया।
इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आदम भाई ने भास्कर से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। आदम भाई ने दुबई स्थित भारतीय दूतावास को ईमेल भेजकर मदद भी मांगी है।
मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I दुबई से कार्गो लेकर यमन के मुकाला बंदरगाह जा रहा था। जहाज पर एक गनमैन समेत कुल 18 क्रू सवार थे।

