असम में 10 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक, हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार लेंगे शपथ

असम विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा आज विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को औपचारिक रूप से अपना नेता चुनेगी। वे 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

गुवाहाटी में रविवार को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम हिमंत बिस्व सरमा नेता चुने जाएंगे। इसके बाद मंगलवार को वे पूर्वोत्तर के सबसे अहम राज्य असम में बतौर मुख्यमंत्री अपनी तीसरी पारी का आगाज करेंगे। शपथग्रहण समारोह में भाजपा पश्चिम बंगाल की तरह ही राजग का शक्ति प्रदर्शन करेगी।

असम विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा आज विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को औपचारिक रूप से अपना नेता चुनेगी। वे 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसमें पीएम मोदी और 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत राजग का भारी जमावड़ा होगा।

समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, मोदी सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री, राजगशासित सभी 22 राज्यों के मुख्यमंत्री व गठबंधन के सभी दलों के अध्यक्ष शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button