पीएम मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान

"रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार" की शुरुआत साल 1748 में हुई थी. इसका मक़सद स्वीडन या स्वीडन के हितों के लिए किए गए कामों को पहचान देना है

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान मिला है. यह स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है, जो किसी भी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्र प्रमुख को दिया जाता है. पीएम मोदी को स्वीडन के ग्योथेनबर्ग शहर में रविवार को यह सम्मान दिया गया. यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

पीएम मोदी के सम्मान के दौरान स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन समेत कई नेता मौजूद रहे.

“रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार” की शुरुआत साल 1748 में हुई थी. इसका मक़सद स्वीडन या स्वीडन के हितों के लिए किए गए कामों को पहचान देना है. ख़ासकर सार्वजनिक गतिविधियों में योगदान और ज़िम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने वाले लोगों को यह सम्मान दिया जाता है.

यह सम्मान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, तकनीक, और हरित ऊर्जा (Green Transition) को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयासों की मान्यता के रूप में प्रदान किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button