गोरखपुर नाले में मिली युवक की लाश

गोरखपुर के फरेन नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

फरेन नाले में सोमवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बंजारी पुल के पास पानी में उतराता शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने युवक की हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई है। झंगहा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि मोतीराम अड्डा क्षेत्र स्थित बंजारी पुल के पास फरेन नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

टीम मौके पर पहुंची तो युवक की पहचान चौरी चौरा के अवधपुर दारोगा जी छावनी निवासी 32 वर्षीय लाल बहादुर निषाद के रूप में हुई। जानकारी होने पर परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। परिवार के लोगों का आरोप है कि लाल बहादुर की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है।

हालांकि पुलिस को युवक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button