
कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर BJP को पछाड़ा
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टग्राम हैंडल पर चार दिन के अंदर फॉलोअर्स की संख्या 1.05 करोड़ के पार हो चुकी है. इस संख्या के साथ इंस्टाग्राम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अकाउंट को फॉलोअर्स की संख्या में पीछे कर दिया है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इंस्टाग्राम हैंडल पर 87 लाख फॉलोअर्स हैं.
*कॉकरोच जनता पार्टी बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दों पर फोकस करने वाला एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है.*
इंटरनेट पर इसके नाम से वेबसाइट बन चुकी है. ट्विटर पर इसके काफ़ी फॉलोअर्स हैं.
बताया जा रहा है कि दो लाख से अधिक लोगों ने वेबसाइट पर इसकी सदस्यता के लिए ख़ुद को रजिस्टर्ड किया है.
कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट पर इसके संस्थापक और संयोजक की जानकारी दी गई है और उनका नाम अभिजीत दीपके है.
इस तरह के सोशल मीडिया कैंपेन का आइडिया कहां से आया? इस सवाल पर अभिजीत दीपके बीबीसी से कहते हैं, “मैं ट्विटर (अब एक्स) पर सीजेई (भारत के मुख्य न्यायाधीश) का बयान देख रहा था जहां पर वो सिस्टम की आलोचना करने और राय देने के लिए देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर रहे थे.”

