गोरखपुर में पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

गोरखपुर के शाहपुर इलाके स्थित फातिमा बाईपास की बांस मंडी के एचपी पेट्रोल पंप पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गीता वाटिका निवासी राहुल जेम्स गुरुवार रात करीब 11 बजे पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। आरोप है कि पंप पर भारी भीड़ के बीच गाड़ियों को आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पंप कर्मियों और उनके सहयोगियों ने राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान ईंट चलने से अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने सोने की चेन और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आयाम स्वरूप, गोरखपुर

गोरखपुर के शाहपुर इलाके में स्थित फातिमा बाईपास की बांस मंडी के एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप पर मारपीट की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें आयाम स्वरूप इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र के गीता वाटिका निवासी राहुल जेम्स गुरुवार रात करीब 11 बजे अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस समय पंप पर काफी भीड़ थी और वाहन आगे-पीछे करने को लेकर लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

पीड़ित राहुल जेम्स का आरोप है कि उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान पेट्रोल पंप कर्मियों और उनके सहयोगियों ने उनके साथ विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो किसी ने ईंट चला दी, जिससे पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहुल ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन और नकदी भी निकाल ली गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस अब पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button