विस्फोटक सामग्री फटने से म्यांमार में भयानक हादसा, 55 की मृत्यु

टीएनएलए ने कहा कि ख़दान और पत्थर तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले विस्फ़ोटक फ़ट गए, इस कारण यह हादसा हुआ

म्यांमार के शान प्रांत में हुए एक भीषण विस्फोट में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर चीन सीमा के निकट नामखाम टाउनशिप के काउंग तात गांव में हुआ। विद्रोही संगठन ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) ने दावा किया है कि विस्फोट खनन कार्यों के लिए कथित रूप से जमा किए गए विस्फोटक पदार्थों में लापरवाही से हुए धमाके के कारण हुआ।

शान राज्य में नामख़ाम टाउनशिप में हुई इस घटना के बारे में एक सूत्र ने बताया कि 25 महिलाएँ और 30 पुरुष मारे गए। कुछ अन्य रिपोर्टों में अलग-अलग आँकड़े दिए गए हैं।

इस इलाक़े पर नियंत्रण रखने वाले समूह और सेना के ख़िलाफ़ लड़ रहे ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) ने कहा कि ख़दान और पत्थर तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले विस्फ़ोटक फट गए, इस कारण यह हादसा हुआ।

टीएनएलए के बयान के मुताबिक़ यह ‘अनजाने में हुआ धमाका’ रविवार को दोपहर 12:00 बजे हुआ। टीएनएलए ने कहा, “इस धमाके की वजह से कई गाँव के लोगों की जान गई, लोग घायल हुए और उनके घरों को नुक़सान पहुँचा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button