4 जून को केरल पहुंचेगा मानसून, उत्तर में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ का असर अब कम हो गया है, जिसके चलते अब उत्तर में फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं मानसून चार जून को केरल पहुंच सकता है। मानसून की दस्तक के बाद तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए हालात अनुकूल बन रहे हैं और 4 जून तक इसके केरल पहुंचने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर भारत में बारिश से मिली राहत अब खत्म होने वाली है और अगला हफ्ता भीषण गर्मी सताएगी। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं, लेकिन तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जाएगी।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिनमें राजधानी चेन्नई भी शामिल है। उत्तर तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके चलते मंगलवार से पारा चढ़ना शुरू होगा। दो से तीन दिन के अंदर यह छह डिग्री तक चढ़ सकता है। इसके पहले सरकार ने भी गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button