डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। बेंगलुरु में होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ करीब 10 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार बुधवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, लोक भवन के ग्लास हाउस में राज्यपाल थावरचंद गहलोत शाम 4 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। यह कार्यक्रम लोक भवन में रखा गया है।

शिवकुमार अपने छोटे मंत्रिमंडल के साथ बुधवार को पहले शपथ लेंगे और फिर इसका विस्तार करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को बेंगलुरू में डीके शिवकुमार के शाम 4:05 बजे होने वाले शपथ समारोह में शामिल होंगे।

पार्टी के सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजनीतिक सामाजिक समीकरणों तथा 2028 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए दलित, लिंगायत और अहिंदा तीनों समुदायाें से एक-एक उपमुख्यमंत्री हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button