सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, अग्र‍िम जमानत याचिका दायर करेंगे

खान सर पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, उनके वकील ने इसकी पुष्टि की है। यह मामला 2 जून की रात कदमकुआं थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी।

खान ग्‍लोबल स्‍टडीज के डायरेक्‍टर फैजल खान उर्फ खान सर कोर्ट में आत्‍मसमर्पण नहीं करेंगे। शनिवार को काफी चर्चा थी कि वे सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट आए हैं।

एफआईआर में नाम जोड़े जाने के बाद से उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनके अधि‍वक्‍ता अरविंद कुमार महुआर ने कहा है कि वे सरेंडर नहीं करेंगे।

इस बीच कोर्ट पहुंचने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात रही। सभी गेटों पर सादे लिबास में पुलिसकर्मी अलर्ट मोड में रहे।

इस बीच उनके अधिवक्‍ता अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि सरेंडर का चांस नहीं है। यह पूरी तरह फंसाने की साजिश है। इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि यह सोमवार को दायर की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button