
गोरखपुर: टीचर सुसाइड केस में 4 महीने बाद पकड़ी गई पूर्व BSA
शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में नामजद निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में नामजद और लंबे समय से फरार चल रहीं निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव को मंगलवार सुबह गुलरिहा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
22 फरवरी 2026 को मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह पुलिस को चकमा दे रही थीं। शालिनी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था,वहीं एसएसपी डा. कौस्तुभ ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हालांकि इस मामले का दूसरा आरोपित निलंबित लिपिक संजीव सिंह अभी भी फरार है।
फरवरी 2026 में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 4-पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी, जिसमें उन्होंने नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

