सीएम योगी ने प्रो. यूपी सिंह को दी श्रद्धांजलि, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजेन्द्र नगर स्थित प्रो. यूपी सिंह के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रो. यूपी सिंह, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और गोरखनाथ मठ के प्रमुख सेवक रहे। उन्होंने 70 साल से अधिक समय तक मठ की सेवा की और सीएम योगी के करीबी सहयोगी माने जाते थे। राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। श्रद्धांजलि देने वालों में आरएसएस प्रांत प्रचारक रमेश जी समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आयाम स्वरूप, गोरखपुर| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजेन्द्र नगर स्थित दिवंगत प्रो. यूपी सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रो. सिंह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष थे और गोरखनाथ मठ के प्रमुख सेवकों में गिने जाते थे। उन्होंने 70 वर्षों से अधिक समय तक मठ की सेवा की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते थे।

सीएम योगी रविवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रो. सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद राजघाट पर प्रो. सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

मठ और शिक्षा परिषद में महत्वपूर्ण भूमिका
प्रो. यूपी सिंह लंबे समय तक महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे। वे गोरखनाथ मठ के प्रमुख सेवकों में शामिल थे और पिछले सात दशकों से अधिक समय तक मठ की सेवा करते रहे। मठ के हिसाब-किताब से लेकर शिक्षा परिषद के कार्यों की देखरेख तक की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके गहरे रिश्ते रहे। इससे पहले गोरखनाथ मठ के महंत और पूर्व सांसद महंत अवैद्यनाथ के भी वे विश्वस्त सहयोगियों में से एक थे।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई गणमान्य लोग
श्रद्धांजलि देने वालों में आरएसएस प्रांत प्रचारक रमेश जी, एमएलसी डॉ. धमेंद्र सिंह, खजनी विधायक श्रीराम चौहान, विधायक विमलेश पासवान, विधायक विपिन सिंह, विधायक संगीता यादव, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, खजनी ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह और पूर्व छात्र नेता नीरज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button