पूर्वांचल में मौसम मानसून के होने लगा अनुकूल, जल्द मिलेगी राहत

पूर्वांचल में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है और इसके 22 से 24 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश (गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया, बलिया आदि) में पहुँचने का अनुमान है। इस बार मानसून बुंदेलखंड के रास्ते न आकर, सीधे पूर्वांचल के जिलों से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा।

पूर्वांचल स‍हित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर हो चला है। वातावरण में नमी का असर भी घुलने लगा है। हालांक‍ि अगले चार द‍िनों तक मौसम व‍िभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी क‍िया है। वातावरण में नमी का असर बढ़ने के बाद वातावरण में कुछ राहत का दौर भी शुरू हुआ है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में या सप्‍ताह भर में मानसून दस्‍तक दे सकता है।

वर्तमान में उमस और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मानसून के आगमन के साथ ही झमाझम बारिश होने की उम्मीद है जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hindi News

uttar-pradesh

varanasi-city

News

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में मानसून के आगमन की तैयारी, मौसम मानसून के होने लगा अनुकूल

By Abhishek sharma

Edited By: Abhishek sharma

Updated: Sat, 20 Jun 2026 11:20 AM (IST)

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जहाँ अगले चार दिनों तक हीटवेव का अलर्ट है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ राहत मिली है और जल्द ही मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।

 

preferred source google

वाराणसी और पूर्वांचल में मानसून की आहट, हीटवेव के बीच मौसम में बदलाव।

वाराणसी और पूर्वांचल में मानसून की आहट, हीटवेव के बीच मौसम में बदलाव।

 

HighLights

अगले चार दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी।

 

वातावरण में नमी बढ़ने से मिली कुछ राहत।

 

पूर्वांचल में जल्द ही मानसून की दस्तक संभव।

 

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल स‍हित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर हो चला है। वातावरण में नमी का असर भी घुलने लगा है। हालांक‍ि अगले चार द‍िनों तक मौसम व‍िभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी क‍िया है। वातावरण में नमी का असर बढ़ने के बाद वातावरण में कुछ राहत का दौर भी शुरू हुआ है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में या सप्‍ताह भर में मानसून दस्‍तक दे सकता है।

बीते चौबीस घंटों में पूर्वांचल में मौसम का रुख कुछ बदला है, सोनभद्र में जहां बार‍िश हुई है वहीं पूर्वांचल के अन्‍य ज‍िलों में बादलों की आवाजाही लगी रही और देर रात तेज हवाओं के झोंकों का भी अहसास लोगों को हुआ। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में अब लोकल हीट‍िंंग की वजह से बादलों की सक्र‍ियता भी होगी और बार‍िश भी हो सकती है। मौसम व‍िभाग की ओर से मानसून के एक ही स्‍थान पर ठ‍िठके होने की जानकारी दी गई है। लेक‍िन अब इसके गति‍ पकड़ने का समय हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button