
‘शिक्षक सर्वोपरि’ के मंत्र से बदलेगी यूपी की शिक्षा
प्राथमिक शिक्षा और बुनियादी साक्षरता को मजबूत करने के लिए कक्षा 5 तक निपुण मिशन का विस्तार किया गया है, जिसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को अधिक परिणामोन्मुख, अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़े सुधारों का खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने एक राज्यव्यापी यूट्यूब लाइव संवाद के जरिए विभाग का नया और व्यापक रोडमैप पेश किया। इस डिजिटल संवाद से प्रदेश के लाखों शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षा विशेषज्ञ सीधे जुड़े।
शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के साथ यूट्यूब लाइव जैसे माध्यमों से संवाद स्थापित किया गया है, ताकि उनकी समस्याओं का निवारण कर उन्हें सुधारों का सबसे बड़ा आधार बनाया जा सके।
प्राथमिक शिक्षा और बुनियादी साक्षरता को मजबूत करने के लिए कक्षा 5 तक निपुण मिशन का विस्तार किया गया है, जिसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पठन -पाठन को रोचक बनाने के लिए स्कूलों में ‘ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड’ (DEAR) अभियान जैसी गतिविधियां चलाई जा रही हैं।पारदर्शी और प्रभावी प्रगति रिपोर्ट: छात्रों के समग्र विकास के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट (Holistic Progress Report) को अधिक प्रभावी बनाया गया है, जिसे साल में दो बार अभिभावकों के साथ साझा किया जाएगा।

