कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान काठमांडू में फंसे 52 भारतीय

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए करीब 52 भारतीय तीर्थयात्री इस समय नेपाल के काठमांडू में फंसे हुए हैं और आगे की यात्रा के लिए सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा पर निकले लगभग 52 भारतीय वर्तमान में नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं। राकांपा (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को यह जानकारी दी और विदेश मंत्रालय से मामले में हस्तक्षेप की अपील की ताकि श्रद्धालु अपनी आगे की यात्रा को सुचारु रूप से जारी रख सकें।

इस बीच विदेश मंत्रालय ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वह वैध चीनी वीजा और आवश्यक प्रवेश परमिट जैसे सभी अनिवार्य दस्तावेज के बिना मानसरोवर की यात्रा पर ना जाएं।

दावा है चीन की सरकार ने इन्हें यात्रा के लिए आवश्यक परमिट जारी कर दिए थे और शुल्क भी वसूल लिया था लेकिन अंतिम समय में उनके वीजा रोक दिए गए। पिछले चार दिनों से ये सभी यात्री काठमांडो में वीजा का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button