अब अफ्रीका के सेशेल्स में भी चलेगा भारत का UPI

अफ्रीकी देश सेशेल्स में भी अब यूपीआई चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यात्रा में इस संबंध में दोनों देशों ने एक यूपीआई पर साइन किए। इससे पहले दुनिया का नौ देशों में यूपीआई सर्विस चल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा के दौरान देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। इसमें एक समझौता यूपीआई को लेकर भी है। यानी इस पूर्वी अफ्रीकी देश में भी अब यूपीआई चलेगा। भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) हाल के वर्षों में देश से निकलकर विदेशों में तेजी से फैला है। सिंगापुर, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, यूएई, कतर, फ्रांस और कंबोडिया जैसे देशों में मर्चेंट पेमेंट के लिए भारतीय पर्यटक यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस लिस्ट में अब दसवां नाम सेशेल्स का भी जुड़ गया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘सेशेल्स की इस यात्रा के अहम नतीजे निकले हैं। कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें सेशेल्स में यूपीआई लागू करने और जन औषधि से जुड़े समझौते शामिल हैं। हम क्लाइमेट एक्शन, ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी और ब्लू इकॉनमी जैसे भविष्य के क्षेत्रों में काम करना जारी रखेंगे।’

इस समझौते का मकसद भारत और सेशेल्स के बीच डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। इससे भारतीय पर्यटकों के लिए हिंद महासागर में स्थित इस द्वीप देश में यात्रा के दौरान पेमेंट करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button