ईरान ने UN में इजराइल पर ‘स्टेट टेररिज्म’ का आरोप लगाया

ईरान ने आरोप लगाया है कि इजराइल उसके नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को जान से मारने की खुली धमकी दे रहा है।

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में इजराइल के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराते हुए उसकी धमकियों को ‘स्टेट टेररिज्म’ (राज्य प्रायोजित आतंकवाद) करार दिया है। ईरान ने आरोप लगाया है कि इजराइल उसके नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को जान से मारने की खुली धमकी दे रहा है।

ईरान ने आरोप लगाया कि इजराइल पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत उनके कई वरिष्ठ नेताओं को पहले भी निशाना बना चुका है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर-सईद इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव, सुरक्षा परिषद और महासभा को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है।

ईरानी राजनयिक ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि इन सभी आतंकी कृत्यों और धमकियों में अमेरिका भी इजराइल का सहयोग कर रहा है। दोनों देशों के बीच होर्मुज स्ट्रेट और अन्य सैन्य मामलों को लेकर पहले से ही भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button