ट्रंप के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न का मामला, लेखिका ने मांगा हर्जाना

मैगज़ीन की पूर्व लेखिका ई. जीन कैरोल ने आरोप लगाया था कि 1990 के दशक (1996) में मैनहट्टन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में ट्रंप ने उनका यौन शोषण किया था

‘एल’ (Elle) मैगज़ीन की पूर्व लेखिका ई. जीन कैरोल ने आरोप लगाया था कि 1990 के दशक (1996) में मैनहट्टन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में ट्रंप ने उनका यौन शोषण किया था।

अदालतों ने ट्रंप को कैरोल के यौन शोषण और उन्हें झूठा कहकर बदनाम करने का दोषी पाया है। हर्जाने के रूप में ट्रंप को कैरोल को कुल 8.83 करोड़ डॉलर (50 लाख डॉलर + 8.33 करोड़ डॉलर) चुकाने का आदेश दिया गया है।

ट्रंप ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे राजनीतिक साजिश बताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यौन शोषण और मानहानि मामले में एक लेखिका को 8.3 करोड़ डॉलर का हर्जाना देने के अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। ट्रंप चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी होने तक भुगतान टाल दिया जाए। लेखिका ने ट्रंप पर 1996 में यौन शोषण और बाद में बदनाम करने का आरोप लगाया था, जिसे अदालत पहले सही मान चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button