
होर्मुज के पास भारत का एक और जहाज ‘हाजी अली’ डूबा, क्रू मेंबर्स सुरक्षित
ओमान तट पर गुजरात का मालवाहक जहाज 'हाजी अली' हमले के बाद डूब गया। हालांकि, जहाज पर सवार सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।
होर्मुज स्ट्रेट से सटे ओमान तट पर गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया। हाजी अली’ नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, इसी दौरान उसपर ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार से हमला किया गया, हमले के बाद जहाज में आग लग गई। हालांकि, ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया।
भारत ने बुधवार को ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

