
दर्शन करने अयोध्या पहुँचे कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
यूपी पुलिस ने अजय राय को उनके होटल के कमरे में ही रोक दिया और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल पद्म श्री पैलेस में पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। वह पार्टी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और सांसदों के साथ राम मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और जमीन घोटालों के विवाद के बीच यह कार्रवाई की गई है।
उनके साथ कांग्रेस सांसद और विधायक भी अयोध्या के दौरे पर थे, जिनमें सांसद किशोरी लाल शर्मा और उज्ज्वल रमन सिंह सहित अन्य नेता शामिल थे।
कांग्रेस ने इस कदम को तानाशाही और धार्मिक आस्था का अपमान करार दिया है। वहीं, अजय राय का आरोप है कि सरकार घोटाले को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबा रही है।

