
अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान शांति भंग हुई तो मिलेगा करारा जवाब’
ईरान का कहना है कि वे किसी भी खतरे और आक्रामकता से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
ईरान के सैन्य कमांडरों ने अमेरिका और इसराइल को कड़ी चेतावनी दी है कि वे पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान कोई ‘गलती’ न करें। ईरान ने साफ कहा है कि इस राजकीय कार्यक्रम पर किसी भी तरह के हमले या उकसावे की कार्रवाई का कड़ा और करारा जवाब दिया जाएगा।
यह जानकारी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी तसनीम समाचार एजेंसी ने 2 जुलाई को अपने टेलीग्राम चैनल पर दी.
यह तनाव उस समय और बढ़ गया जब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के करीबी हलकों से अंतिम संस्कार के दौरान कार्रवाई की आशंकाएं जताई गईं। इसके बाद ईरान के ‘खातम अल-अनबिया’ सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल अली अब्दुल्लाही ने एक आधिकारिक बयान जारी कर दुश्मनों को चेतावनी दी।
ईरान का कहना है कि वे किसी भी खतरे और आक्रामकता से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।तमाम धमकियों के बीच, कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता से दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत भी जारी है ताकि क्षेत्र में शांति और बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

