
अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे
अमेरिका अपनी आजादी के 250 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक जश्न मना रहा है। देश के सभी 50 राज्यों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सैन्य प्रदर्शन, म्यूजिक कॉन्सर्ट और देशभक्ति से जुड़े विशेष आयोजन हो रहे हैं। राजधानी वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क और फिलाडेल्फिया इस महाउत्सव के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इस अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित किया।
अमेरिका अपनी आजादी के 250वें वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच वॉशिंगटन डीसी में खराब मौसम ने कुछ देर के लिए कार्यक्रमों की रफ्तार धीमी कर दी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले ढाई सौ वर्षों से अमेरिका पूरी दुनिया के लिए उम्मीद, विश्वास, रोशनी और गर्व का प्रतीक रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईश्वर की कृपा से देश आगे भी यही भूमिका निभाएगा और पहले से अधिक मजबूत बनेगा।

