
फ़्रांस लगातार चौथी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुँचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर अगले राउंड यानी कि क्वार्टर फाइनल में एंट्री किया।
फीफा वर्ल्ड कप में कीलियन एम्बाप्पे ने अपना 19वां गोल दागकर फ्रांस को पराग्वे पर 1-0 की जीत दिलाई. इसके साथ ही फ्रांस लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली.
5 जुलाई (रविवार) को फिलाडेल्फिया के फिलाडेल्फिया स्टेडियम में भीषण गर्मी के बीच खेले गए इस मुकाबले में एम्बाप्पे ने पेनल्टी पर मैच का इकलौता गोल दागा और अपने देश को जीत दिला दी.
फ्रांस ने लगातार चौथी बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. अब उसका सामना मोरक्को से होगा. यह मुकाबला 10 जुलाई को फॉक्सबोरो के बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. फ्रांस की नजर अब लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल की ओर बढ़ने पर होगी.
कीलियन एम्बाप्पे इस वर्ल्ड कप में अब तक 7 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष पर हैं. लियोनेल मेसी ने भी सात गोल किए हैं, लेकिन एम्बाप्पे ने इस वर्ल्ड कप में दो असिस्ट भी किए हैं.

