मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम ने जताया शोक

तीजन बाई के निधन से पूरे देश और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोकगायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का 70 वर्ष की उम्र में रविवार, 5 जुलाई 2026 को रायपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और 27 मई से AIIMS रायपुर में उनका इलाज चल रहा था।

तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक शैली पंडवानी को, जिसमें महाभारत की कथाओं को संगीत और अभिनय के साथ सुनाया जाता है, एक क्षेत्रीय लोक कला से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। देश-विदेश में अपनी दमदार आवाज और अनूठी प्रस्तुतियों से उन्होंने भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया। उनके निधन से पूरे देश और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने पंडवानी को एक विशिष्ट पहचान दिलाई।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button