Insta के पेड विज्ञापनों में चाइल्ड ponography पर केंद्र सरकार सख्त

सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण विज्ञापनों को लेकर मेटा को नोटिस भेजा। आईटी मंत्रालय ने सभी आपत्तिजनक कंटेंट तुरंत हटाने का सख्त आदेश दिया। मेटा को इस मामले पर 7 दिनों में विस्तृत जवाब देना होगा।

भारत सरकार ने इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट (CSEAM) को लेकर मेटा को सख्त नोटिस जारी किया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्टाग्राम को ऐसे सभी विज्ञापनों और कंटेंट को हटाने का आदेश दिया है जो CSEAM को बढ़ावा देते हैं या उन तक पहुंच आसान बनाते हैं। साथ ही तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के लिए भी कहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है।

सूत्रों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों का इस्तेमाल कथित तौर पर यूजर्स को ऐसे बाहरी प्लेटफॉर्म पर भेजने के लिए किया जा रहा था जहां बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा गैर-कानूनी कंटेंट मौजूद था। सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। खासकर प्लेटफॉर्म के जरिए यौन शोषण वाले कंटेंट को एल्गोरिदम के जरिए बढ़ावा दिए जाने के आरोपों को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button