‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने थामा गौरी स्प्रैट का हाथ

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने आज 5 जुलाई को इंटीमेट सेरेमनी में शादी कर ली है

आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। दो साल से ज्यादा समय से साथ रह रहे इस कपल ने रविवार को अपने परिवारों और करीबी दोस्तों के बीच शादी की रस्में पूरी कीं।

आमिर खान ( Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हैं। इस प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के सदस्य शामिल हुए, जिनमें आमिर की पिछली शादियों से हुए उनके बच्चे भी शामिल थे।

शादी शुरू होने से पहले, आमिर की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान को एक्टर के घर पहुंचते हुए देखा गया। ‘लगान’ फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और एक्ट्रेस एली अवराम भी इस जश्न में शामिल होते हुए दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button