माइक्रोसॉफ़्ट ने 4800 कर्मचारियों की छंटनी किया

माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल की तरह इस साल भी अपने वित्त वर्ष के पहले दिन 4800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इसमें सबसे ज्यादा छंटनी एक्सबॉक्स गेमिंग यूनिट से की गई है।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नए वित्त वर्ष की शुरुआत में 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का 2.1% बैठता है। इस छंटनी में माइक्रोसॉफ्ट के ज्यादातर कमर्शियल सेल्स और एक्सबॉक्स गेमिंग डिपार्टमेंट से लोगों को निकाला गया है। गौर करने वाली बात है कि पिछले महीने जून में माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 19% तक गिर गए थे। इसे डॉट-कॉम मंदी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट बताया गया था।

कंपनी के चीफ पीपल ऑफिसर एमी कोलमैन ने अपने स्टाफ को बताया है कि ऐसा सिर्फ खर्चा कम करने के लिए नहींं बल्कि कंपनी के काम करने के तरीके को बदलने के लिए किया गया है।

कंपनी का नया फाइनेंशियल ईयर 1 जुलाई से शुरु होता है, ऐसे मौके पर छंटनी करना कंपनी के लिए नई बात नहीं है। पिछले साल भी इसी समय पर कंपनी ने लगभग 15000 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था।

गौरतलब है कि कंपनी ने जोर देकर कहा है कि लोगों को AI से रिप्लेस नहीं किया जा रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का दावा है कि ऐसा AI पर हो रहे जरूरत से ज्यादा खर्च की वजह से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button