स्पेन में जंगलों में फैलती आग, 12 लोगों की मौत

स्पेन के दक्षिण-पूर्वी प्रांत अल्मेरिया के लॉस गायार्दोस इलाक़े में लगी जंगल की आग में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में छह लोग घायल भी हुए हैं।

स्पेन के जंगलों में भीषण आग (वाइल्डफायर) ने भयंकर रूप ले लिया है, जिससे दक्षिणी स्पेन के कई हिस्सों में भारी तबाही मची है और कम से कम 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 
तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँचने और शुष्क हवाओं के कारण आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में अलमेरिया (अंडालूसी प्रांत) और कोस्टा ब्रावा (गिरोना प्रांत) शामिल हैं, जहां हजारों हेक्टेयर जमीन जलकर खाक हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्पेनिश अधिकारियों ने कई नगर पालिकाओं में आपातकालीन लॉकडाउन और घरों में रहने की सख्त चेतावनी जारी की है। आग को काबू में करने के लिए सेना की आपातकालीन इकाइयों और सैकड़ों दमकलकर्मियों को तैनात किया गया है।
फ्रांस, पुर्तगाल और स्पेन में सैकड़ों दमकलकर्मी आग की बड़ी घटनाओं पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हज़ारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। अंदालूदिया के क्षेत्रीय प्रमुख ने इस घटना को “त्रासदी” बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जारी संदेश में कहा, “हमारे दिल भारी हैं और हम गहरे दुख में हैं।”
आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक़, आग की वजह से कई सड़कें बंद करनी पड़ीं और करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button