ईरानी हमले में 1 भारतीय की मौत 6 घायल, भारत ने ईरानी डिप्लोमेट्स को तलब किया

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने UAE के दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में 6 भारतीयों समेत 8 लोग भी घायल हैं।

ईरान के होर्मुज में हालिया हमलों में एक भारतीय की मौत हो गई, जिसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने ईरान के उप राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी समेत ईरानी डिप्लोमेट्स को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर ईरानी मिशन से जवाब मांगा और गंभीर चिंता भी जताई।

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने UAE के दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में 6 भारतीयों समेत 8 लोग भी घायल हैं।

वहीं, अमेरिका ने भी ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब पांच घंटे तक चले हमलों में बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button