गोरखपुर में काली माता की भव्य शोभा रथयात्रा, जयकारों से गूंजा माहौल
नवरात्रि की सप्तमी पर गोरखपुर के मिर्ज़ापुर स्थित श्री महाकाली माता मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। मोहल्लेवासियों ने आरती कर माता के रथ का स्वागत किया और दुर्गा पंडाल समितियों ने भी आरती में सहभागिता की। भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, उल्लास और आस्था से पूरा माहौल मां के जयकारों से गूंज उठा।
आयाम स्वरूप, गोरखपुर| नवरात्रि की सप्तमी पर गोरखपुर के मिर्ज़ापुर स्थित श्री महाकाली माता मंदिर से भव्य शोभा रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा के निकलते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। मोहल्लेवासियों ने आरती कर माता के रथ का स्वागत किया, वहीं विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियों ने भी आरती में सहभागिता की।
भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और उल्लास व आस्था के बीच मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
